पलभर में पलट जाएगी किस्मत
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन-धान्य बना रहे और आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े, तो इसके लिए आप होलिका दहन पर कुछ अचूक उपाय आजमा सकते हैं।
होलिका दहन के दिन आपको होलिका में नारियल, पान, सुपारी आदि का भोग चढ़ाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ये उपाय आपके जीवन में सुख-शांति भी ला सकता है।
होलिका दहन वाले दिन शाम के समय घर की उत्तर दिशा की तरफ अखंड ज्योत जलानी चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही लाभ प्राप्त होगा।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बूरा भर के इस गोले को होलिका की जलती हुई आग में रख दें। इससे आपको धन लाभ होगा। ये बहुत ही असरदार उपाय है।
दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका के मौके पर दान करना अच्छा होता है। इससे आपको धन लाभ होगा।
होलिका की सुबह नहाकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और राधा कृष्ण की पूजा करें। एक नारियल लें और उसे परिवार पर सात बार वारने के बाद होलिका की अग्नि में भस्म कर दें।
होलिका दहन के दौरान गेहूं, मटर और चना अग्नि में अर्पित कर दें। इसके साथ ही होलिका दहन से पूर्व लकड़ियों पर मिठाई और फल भोग लगाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी।
सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाकर मन में सुख-समृद्धि की कामना करें। इससे आपको जल्द ही लाभ मिलेगा।
होलिका दहन के दिन आप ये टोटके करके जीवन में तरक्की पा सकते हैं।