चंदन का तिलक लगाने के फायदे

चंदन का इस्तेमाल

चंदन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है और कई लोग इसका तिलक भी माथे पर लगाते हैं। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें कि माथे पर चंदन का तिलक लगाने के क्या लाभ मिल सकते हैं।

प्राचीन काल से है तिलक की प्रथा

प्राचीन काल में जब राजा महाराजा युद्ध पर जाते थे तब उनकी विजय की कामना लिए हुए उनकी पत्नियां माथे पर तिलक लगाती थीं और उनकी विजय की कामना करती थीं। तभी से तिलक को विजय का प्रतीक माना जाता है।

तिलक किस चीज से लगाते हैं

लोग भगवान को तो तिलक लगाते हैं और अपने माथे पर भी इसे लगाते हैं। तिलक अलग-अलग चीजों से लगाया जाता है जिसमें हल्दी, चंदन, कुमकुम, सिंदूर आदि को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

चंदन तिलक के फायदे

ज्योतिष की मानें तो माथे के बीचो-बीच ऊर्जा के सात चक्र होते हैं। इसी वजह से इस स्थान को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। चंदन का तिलक माथे के बीच में लगाने से सभी तरह के चक्रों को एक साथ नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

मन को शांत रखता है

चंदन में एक शांत और सुखदायक सुगंध होती है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। चंदन की सुगंध मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में भी सुधार कर सकती है।

त्वचा को ठंडक देता है

चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को कई तरह से ठंडक प्रदान करने में मदद करती हैं। अगर आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो आपको त्वचा के साथ शरीर को भी ठंडक प्रदान करने में मदद मिलती है।

आध्यात्मिक लाभ

हिंदू धर्म में तिलक को आध्यात्मिकता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति अपने भीतर के आत्म से जुड़ सकता है और शांति की भावना महसूस करता है।

आस्था का प्रतीक

चंदन का तिलक भगवान की आस्था का प्रतीक होता है और भक्त की भक्ति के संकेत देता है। मुख्य रूप से शिव भक्त भोलेनाथ का श्रृंगार चंदन से करते हैं फिर उसे अपने माथे पर लगाते हैं तो उन्हें पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

नकारात्मक शक्तियों को कम करता है

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंदन का तिलक नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है। चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति के मन और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य आकर्षित होता है।

लाइक और शेयर करें

चंदन का तिलक लगाने से कई तरह के शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ होते हैं। आपको स्‍टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

ऐसी ओर स्टोरीज के लिए क्लिक करें यहां