भरतपुर जा रहे हैं तो जरूर घूमें ये जगहें

मिलेगा जबरदस्त एक्सपीरियंस

राजस्थान का पूर्वी द्वार

राजस्थान में स्थित भरतपुर देश का एक जाना माना पर्यटक स्थल है। इसे ‘राजस्थान का पूर्वी द्वार’भी कहते हैं। कई राज्यों की सीमाओं को छूता हुआ भरपतुर वाकई बहुत खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है।

घूमने के लिए बहुत कुछ

भरतपुर की ऐतिहासिकता, प्राचीन मंदिर, प्रसिद्ध पर्यटन और मनोरंजन स्थल विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप पहले कभी भरपुर नहीं गए हैं तो आपको बता दें कि यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है।

पर्यटकों को बहुत भाते

यहां स्थित बर्ड सेंचुरी यानी क‍ि पक्षी अभरण्‍य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में अफगानिस्तान, चीन और तुर्की समेत कई दूर दूर के देशों के पक्षी हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं।

जरूर जाना चाहिए

हम आपको भरपुर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

बर्ड सेन्चुरी

भरतपुर में स्थित बर्ड सेन्चुरी को देखने के लिए लोग विदेशों से आते हैं। सर्दियों में यहां ज्यादा रौनक रहती है, क्योंकि इस वक्त यहां कई रंग बिरंगे पक्षी प्रवासियों का आगमन होता है।

300 से अधिक प्रजाति‍यों के पक्षी

यहां करीब 300 से अधिक प्रजाति‍यों के पक्षी हैं। जिसमें आपको छोटे बतख से लेकर, जंगली बतख, वेगंस, शोवेलेर्स, पिनटेल बतख, सामान्य बतख और लाल कलगी वाली बतख तक देखने को मिलेंगे।

भरतपुर का गंगा मंदिर

यह मंदिर कई सालों पुराना है। इस मंदिर में बनी मगरमच्छ की पीठ पर गंगा माता की सफेद संगमरमर की प्रत‍िमा सैलानियों को काफी आकर्षित करती है।

भक्तों का तांता

यह मंदिर पुरानी शिल्प कला के हिसाब से बना हुआ है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। तीज त्‍योहारों के मौकों पर और सीजन के समय पर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

लोहागढ़ किला

अगर आपको राजस्थान की संस्कृति और बेहतरीन वास्तुकला का दीदार करना है तो लोहागढ़ किला जरूर जाएं। यह किला इतिहास में बने सबसे मजबूत महल में से एक है।

प्राचीन चीजों के साथ ही विभिन्न हथियार भी

इस किले में प्रवेश करने के लिए दो मार्ग हैं, दक्षिण में चौबर्जा और उत्तर में अशितहातु है। इस किले में आपको कई प्राचीन चीजों के साथ ही विभिन्न हथियार भी देखने को मिलेंगे।

भरतपुर का खास त्यौहार ब्रज महोत्सवब्रज

महोत्सव भरतपुर में मनाया जाने वाला बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार मार्च महीने में मनाया जाता है जिसमें सभी जाती के लोग भगवान कृष्ण में अनन्त समर्पण का जश्न मनाते हैं।

त्यौहार की खासियत

इस त्यौहार की खासियत यह है कि इसमें रासलीला नृत्य होता है। इस ख़ास मौके पर लोग बाणगंगा नदी के पवित्र जल स्नान करते हैं।

डीग भरतपुर

डीग, भरतपुर शहर से करीब 35 कलोमीटर दूर है। यह जगह शाही महलों, राजसी किलेबंदी, सुंदर फव्वारों और बगीचों के लिए जानी जाती है। भरतपुर जिले के पर्यटन स्थलों में यह एक प्रमुख स्थान है।