Aapka Rajasthan

Banswara गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए

 
Banswara  गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ाराष्ट्रीय पोषण माह के गलियाकोट अनुमंडल क्षेत्र के राताड़िया सेक्टर में पोषण माह का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर के अधीनस्थ आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के साथ संस्थागत प्रसव की योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षक ज्योत्सना डामोर ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार रैली निकाल कर देश को उचित पोषण से रोशन करने का संदेश दिया। आईपीई ग्लोबल के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जगदीश प्रजापत ने इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं को तीन माह के अंदर अपने गर्भ की जांच कराकर आंगनबाडी में पंजीकरण कराने की जानकारी दी। पोषण माह में पोषण चैंपियन मगनलाल नानोमा, मनोरमा जोशी सहित कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।